बरेली: नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली की चहक ने जीता स्वर्ण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आगरा एयर फोर्स स्टेशन परिसर में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित हुई तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली की राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी की शूटर चहक भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सब यूथ वूमेन कैटेगरी में उत्तर प्रदेश का पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस नेशनल …

अमृत विचार, बरेली। आगरा एयर फोर्स स्टेशन परिसर में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित हुई तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली की राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी की शूटर चहक भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सब यूथ वूमेन कैटेगरी में उत्तर प्रदेश का पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस नेशनल प्रतियोगिता के आधार पर चहक भारद्वाज का चयन अगले वर्ष 2023 में अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले वर्ल्ड क्रॉस बो शूटिंग ट्रायल सेलेक्शन में हुआ है।

बरेली मंडल से चहक भारद्वाज पहली सब यूथ वूमेन शूटर हैं जिन्होंने अपनी पहली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ये उपलब्धि प्राप्त की। अकादमी के कोच देवव्रत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल क्रॉसबो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक से आए प्रतिभागियों ने रिकर्व और कंपाउंड क्रॉस बो इवेंट में प्रदर्शन किया। बरेली से तीन निशानेबाज चहक भारद्वाज, आशीष भारद्वाज, जोहेब खान ने सब यूथ वूमेन रिकर्व क्रॉसबो, सीनियर मेन रिकर्व, सब यूथ मेन में हिस्सा लिया था। चहक की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता आशीष भारद्वाज के साथ-साथ अकादमी के कोच देवव्रत और नेशनल शूटर (कोषाध्यक्ष) नेहा के साथ-साथ अन्य शूटर्स ने भी शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें- बरेली: हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाले प्याऊ हुए लापता, पानी को तरसती जनता

संबंधित समाचार