उन्नाव : गोविंद हत्याकांड की तहकीकात कर रही कानपुर क्राइम ब्रांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। कानपुर में केस्को कर्मी के बेटे गोविदं की हत्या के मामले डीसीपी पश्चिम मामले की जांच करने के लिए सिविल लाइंस पहुंचे। यहां उन्होंने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। जांच कर रही कानपुर क्राइम ब्रांच से भी उन्होंने प्रगति की जानकारी ली। बता दें कि, कानपुर के नवाबगंज थाने …

उन्नाव। कानपुर में केस्को कर्मी के बेटे गोविदं की हत्या के मामले डीसीपी पश्चिम मामले की जांच करने के लिए सिविल लाइंस पहुंचे। यहां उन्होंने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। जांच कर रही कानपुर क्राइम ब्रांच से भी उन्होंने प्रगति की जानकारी ली।

बता दें कि, कानपुर के नवाबगंज थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच गोविंद हत्याकांड के सिलसिले में सिविल लाइन स्थित रउ अड्डे के एक मकान पर पहुंची। यहां एटीएम बूथ के अलावा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब दो घंटे तक रही टीम ने निकाले गए रुपये के समय आदि का मिलान किया।

जांच पड़ताल की प्रगति जांचने डीसीपी कानपुर विजय ढुल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोविंद हत्याकांड के सिलसिले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और एटीएम से निकाले गए रुपये के समय आदि की मिलान किया जा रहा है। वह गोपनीयता का हवाला देते हुए पड़ताल की प्रगति के सवालों पर मौन साध गए।

कानपुर के केस्को कर्मी के बेटे गोविंद की अपहरण के बाद हत्या के मामले में उन्नाव शहर के सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के सुराग ढूंढ रही है। गोविंद चप्पल पहने लंगड़ाते हुए आगे चल रहा था, जबकि उसके पीछे मुंह बांधे हुए नंगे पैर एक युवक था। एटीएम में गोविंद ने दो बार में 20 हजार रुपये निकाले थे।

यह भी पढ़ें  कानपुर : छात्र का अपहरण कर एटीएम से निकलवाए रुपये, लूट के बाद ठिकाने लगा दी लाश….पढ़ें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार