प्रयागराज: तीर्थ पुरोहित की गोली मारकर हत्या, अरैल में यजमानी के विवाद में हुई फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के नैनी के अरैल क्षेत्र में आज मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों में यजमानी को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने …

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के नैनी के अरैल क्षेत्र में आज मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों में यजमानी को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

मामसे की जानकारी देते हुये पुलिस ने बताया कि गोली लगने से करीब 25 वर्षीय बबुआ तिवारी की मौत हुई है। घायल युवक का स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस उन्हें शांत कराने में लगी है।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: ठंडी सड़क पर फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार