पीलीभीत: दो महिलाओं सहित पांच कोरोना संक्रमित, टीम ने ट्रेस करने के बाद किया होम आइसोलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को टीम ने ट्रेस करने के बाद होम आइसोलेट किया है। बीएसएल लैब से आई रिपोर्ट में बरखेड़ा क्षेत्र से एक महिला, बीसलपुर क्षेत्र से एक युवक, पूरनपुर से एक वृद्ध और महिला तथा मरौरी क्षेत्र से एक …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को टीम ने ट्रेस करने के बाद होम आइसोलेट किया है। बीएसएल लैब से आई रिपोर्ट में बरखेड़ा क्षेत्र से एक महिला, बीसलपुर क्षेत्र से एक युवक, पूरनपुर से एक वृद्ध और महिला तथा मरौरी क्षेत्र से एक बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बीएड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराना नैतिक जिम्मेदारी

 

संबंधित समाचार