अयोध्या : 15 अगस्त तक 500 ग्राम सभाओं में शुरू हो जाएगा पुस्तकालय
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में मंगलवार को पौधरोपण जन आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर में आयोजित किया गया। हालांकि कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को कार्यक्रम का शुभारंभ करना था, लेकिन किसी कारण वश नहीं आ सके। संस्थान की भूमि पर पंचवटी वाटिका की स्थापना करते हुये लगभग 6 हजार पौधों …
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में मंगलवार को पौधरोपण जन आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर में आयोजित किया गया। हालांकि कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को कार्यक्रम का शुभारंभ करना था, लेकिन किसी कारण वश नहीं आ सके। संस्थान की भूमि पर पंचवटी वाटिका की स्थापना करते हुये लगभग 6 हजार पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण जन आंदोलन का शुभारंभ रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य जीव केपी दूबे ने की। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष पहले दिन 29 लाख पौधों को रोपित किया गया।
उन्होंने कहा कि जिस भी जगह 40 दिन तक पौधों की अच्छे ढंग से देखभाल की जाएगी, वहां के संबंधित व्यक्ति को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जायेगा। इसके बाद प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विकासखण्ड मसौधा के कम्पोजिट विद्यालय फिरोजपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि ग्राम के विकास में प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 अगस्त तक 500 ग्रामसभाओं में 500 पुस्तकालय का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा, जिसमें नियमित न्यूज पेपर के साथ-साथ अच्छे प्रकाशकों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध होगी। इधर, अवध विश्वविद्यालय में प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह की देखरेख में कई शिक्षकों ने पौधरोपण किया। सीएमओ डॉ.अजय राजा ने विभिन्न सीएचसी व पीएचसी पर पौधरोपण किया।
यह भी पढ़ें –चित्रकूट : सीएम योगी ने की मेगा पौधरोपण अभियान की शुरूआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का है लक्ष्य
