बहराइच : कांग्रेस को मजबूती देने आगे आये कार्यकर्ता, जन चौपाल का हुआ आयोजन
बहराइच, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता विभाग के तत्वाधान मे ग्राम करैला शहबाजपुर मे जन चौपाल का आयोजन जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की अध्यक्षता मे किया गया। जन चौपाल के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने नवनियुक्त तहसील इकाई कैसरगंज के अध्यक्ष जयदेव वर्मा ,ब्लाक कैसरगंज के अध्यक्ष सतीश चौधरी तथा विधान …
बहराइच, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता विभाग के तत्वाधान मे ग्राम करैला शहबाजपुर मे जन चौपाल का आयोजन जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की अध्यक्षता मे किया गया।
जन चौपाल के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने नवनियुक्त तहसील इकाई कैसरगंज के अध्यक्ष जयदेव वर्मा ,ब्लाक कैसरगंज के अध्यक्ष सतीश चौधरी तथा विधान सभा पयागपुर के अध्यक्ष मनीराम पटेल को नियुक्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर हमे खरा उतरना पड़ेगा। सहकारिता विभाग के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने सभी सहकारी समितियों, संस्थाओं मे सदस्य से लेकर डारेक्टर ,चेयरमैन व अध्यक्ष स्तर निर्वाचित होने के लिए जुटने का आह्वान किया। ताकि काँग्रेस सहकारिता विभाग कै पदाधिकारीगण सहकारिता विभाग मे आ रही गिरावटो व कमियो को दूर करने मे अहम भूमिका का निर्वहन कर सके।
यह भी पढ़ें –भाजपा अपने खोखले राष्ट्रवाद से देश को खोखला कर रही : कांग्रेस
