लखनऊ : वीवो फोन के दफ्तर में ईडी ने मारा छापा…जानें क्या कुछ मिला अहम सुराग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चाइन के स्मार्टफोन वीवो के दफ्तर में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी को अहम दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सुबह से ही उत्तर प्रदेश समेत बिहार मध्य प्रदेश जम्मू में छापेमारी कर रही …

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चाइन के स्मार्टफोन वीवो के दफ्तर में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी को अहम दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सुबह से ही उत्तर प्रदेश समेत बिहार मध्य प्रदेश जम्मू में छापेमारी कर रही है।

आपको बतातें चलें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार की सुबह विभूतिखंड स्थित शालीमार टाइटेनियम के थर्ड फ्लोर पर बना वीवो के कार्यालय में छापेमारी की। देर शाम तक टीम महत्वपूर्ण सुराग के साथ डाटा खंगालती रही। इस बीच टीम के सदस्यों ने कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी थी। टीम को कपंनी के कार्यालय से कुछ दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिली है। हालांकि, अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी वीवो पर टैक्स चोरी का आरोप है। देशभर में वीवो व उससे जुड़ी कंपनियों के करीब 50 कार्यालयों में सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। हाल ही में ईडी ने टेलीकॉम कंपनी शाओमी पर एक्शन लेते हुए करीब 5551 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की है। असल में इन कपंनियों पर रॉयल्टी के नाम पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि इन कंपनियों ने आय का ब्यौरा नहीं दिया है। कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में घाटा दिखाया है। जबकि मार्केट के रिव्यू की हकीकत कुछ अलग स्थिति बयां कर रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : आजम खां के करीबियों से भी पूछताछ करेगी ईडी, अब्दुल्ला और डा. तजीन फात्मा को समन के बाद मची खलबली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव