बरेली: डकैत पर आईजी ने घाेषित किया 50 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। डकैती और लूट समेत अलग-अलग थानों 18 सालों से फरार चल रहे बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अमृत विचार ने दो दिन पूर्व इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो आईजी ने फरार बदमाश कमर अली पर इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। …

अमृत विचार, बरेली। डकैती और लूट समेत अलग-अलग थानों 18 सालों से फरार चल रहे बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अमृत विचार ने दो दिन पूर्व इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो आईजी ने फरार बदमाश कमर अली पर इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। इससे पहले एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

रामपुर के मियाजान गली निवासी कमर अली पुत्र वली मोहम्मद शातिर अपराधी है। उसने बारादरी में 2004 में लूट और डकैती की घटनाओं के साथ-साथ कई और गंभीर अपराध किए थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसपर रामपुर समेत कई जिलों में लूट, डकैती, हत्या समेत 21 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं लग सका।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

संबंधित समाचार