अयोध्या: निगरानी के बीच शुरू हुए बीएड प्रवेश एग्जाम, 942 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की परीक्षा बुधवार को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिला प्रशासन और अवध विश्विद्यालय की संयुक्त निगरानी में शुरू हुई परीक्षा में जिले में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पर्यवेक्षक के अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली में शामिल होने …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की परीक्षा बुधवार को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिला प्रशासन और अवध विश्विद्यालय की संयुक्त निगरानी में शुरू हुई परीक्षा में जिले में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पर्यवेक्षक के अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली में शामिल होने वाले 16787 परीक्षार्थियों में से 942 ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने परीक्षा में शुचिता और सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके चलते सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। अभी तक कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

प्रथम पाली में अवध विश्विद्यालय के मुख्य नियन्ता व सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर के पांच केंद्रों का जायजा लिया। प्रथम पाली की परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के 36 केंद्रों पर प्रथम पाली में 16787 परीक्षार्थियो के सापेक्ष 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्ज़र्वर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात हैं। जबकि अवध विश्विद्यालय से सम्बद्ध सात जिलों में 149 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 63 हजार 144 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

पढ़ें-मुरादाबाद : 33 केंद्रों पर हो रही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, पहली पाली में 1023 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

संबंधित समाचार