बरेली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी सिटी ने तैयारियों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आने वाले त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने त्योहारों से सम्बन्धित सभी विभागों के साथ समन्वय बनाया। इस दौरान त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया और कांवड़ियों के आवागमन वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें बदायूं रोड, रामपुर रोड, लाल फाटक आदि का भ्रमण किया …

बरेली, अमृत विचार। आने वाले त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने त्योहारों से सम्बन्धित सभी विभागों के साथ समन्वय बनाया। इस दौरान त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया और कांवड़ियों के आवागमन वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें बदायूं रोड, रामपुर रोड, लाल फाटक आदि का भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक, अपर नगर आयुक्त, विद्युत विभाग और कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। ताकि आने वाले त्योहार कांवड़ यात्रा और ईद उल अजहा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़ें- बरेली: अधेड़ की भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार