आजमगढ़ : एसपी ने किये 5 निरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था की बेहतरी को उठाया कदम
आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को महकमे में बड़ा बदलाव किया। तीन थाना प्रभारियों को जहां लाइन भेज दिया गया तो वहीं पांच निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। वहीं एक थाना प्रभारी को अस्वस्थता के चलते अवकाश दे दिया। जिन तीन …
आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को महकमे में बड़ा बदलाव किया। तीन थाना प्रभारियों को जहां लाइन भेज दिया गया तो वहीं पांच निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। वहीं एक थाना प्रभारी को अस्वस्थता के चलते अवकाश दे दिया।
जिन तीन थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया उसमें बरदह थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतरौलिया थाना प्रभारी मदन कुमार गुप्ता और कंधरापुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद्र शुक्ला शामिल हैं। वहीं थानाध्यक्ष महराजगंज ब्रह्मदीन पांडेय को अस्वस्थता के चलते उपार्जित अवकाश दे दिया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम को प्रभारी निरीक्षक थाना बरदह, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रभारी चौकी अजमतगढ़ को प्रभारी निरीक्षक अहरौला, निरीक्षक रुद्रभान पांडेय निरीक्षक अपराध कोतवाली फूलपुर को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कमलाकांत वर्मा पीआरओ पुलिस आफिस को थानाध्यक्ष महराजगंज व उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल को थानाध्यक्ष कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें –टनकपुर: मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया फैसला, स्थानीय अवकाश के लिए प्रधानाचार्य अधिकृत
