बहराइच: वाहनों के बीच सड़क पर चलने लगा तेंदुआ, थमे पहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बिछिया मिहिपुरवा मार्ग पर जंगल में बुधवार सुबह लोग आवागमन कर रहे थे। तभी एक तेंदुआ सड़क पर चलने लगा। इससे दोनों तरफ के वाहन रुक गए। कुछ देर तक तेंदुआ सड़क पर चलने के बाद जंगल में चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बने पीडब्लूडी के …

बहराइच। बिछिया मिहिपुरवा मार्ग पर जंगल में बुधवार सुबह लोग आवागमन कर रहे थे। तभी एक तेंदुआ सड़क पर चलने लगा। इससे दोनों तरफ के वाहन रुक गए। कुछ देर तक तेंदुआ सड़क पर चलने के बाद जंगल में चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बने पीडब्लूडी के सड़क पर बाघ और तेंदुआ अक्सर विचरण करते दिख जाता है। बुधवार एक कार सवार लोग बिछिया जा रहे थे। जबकि उधर से बोलेरो सवार लोग मिहिपुरवा की तरफ आ रहे थे। तभी जंगल में मूर्तिहा रेंज में सड़क पर एक तेंदुआ आ गया। तेंदुआ सड़क पर ही टहलता रहा।

इससे दोनों तरफ के वाहन चालकों ने आवागमन रोक दिया।लोगों की सांस थम गईं। कुछ मिनट तक सड़क पर चलने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसका वीडियो वाहन में बैठे लोगों ने बना लिया। सोशल मीडिया पर तेंदुआ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें-इटावा : सफारी पार्क में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ फंसा जाल में

संबंधित समाचार