पीलीभीत: वरुण गांधी ने ट्वीट कर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, कहा- 10 वर्षों में 1205 जवानों ने ली अपनी जान, फिर भी मेरा देश महान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को एक और ट्वीट किया। जिसमें एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि बार्डर पर सुरक्षा करने वाले बीएसएफ जवान महज चार की घंटे की नींद लेते हैं। दो-दो शिफ्ट करते हैं। लेकिन विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करने के …

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को एक और ट्वीट किया। जिसमें एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि बार्डर पर सुरक्षा करने वाले बीएसएफ जवान महज चार की घंटे की नींद लेते हैं। दो-दो शिफ्ट करते हैं। लेकिन विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता। 20-20 वर्षों तक प्रमोशन नहीं मिलता है। बीएसएफ में 20 से 22 हजार पद खाली पड़े हुए हैं।

वरुण गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 1205 जवानों ने अपनी जान ले ली है, फिर भी मेरा देश महान है। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में बेरोजगारी को लेकर चर्चा की। कहा कि जब देश में बेरोजगारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे मंहगी एलपीजी खरीद रहे हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम अब 1050 रुपये हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला भुगतान, तय सीमा भी हुई समाप्त

 

संबंधित समाचार