बहराइच : 340 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा…क्या था कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के साथ केंद्रों पर बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पहली और दूसरी पाली में 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी ने किसान डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। सकुशल परीक्षा निपट गई। बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के साथ परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे से …

बहराइच। जिले के साथ केंद्रों पर बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पहली और दूसरी पाली में 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी ने किसान डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। सकुशल परीक्षा निपट गई।

बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के साथ परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे से शुरू हुई। किसान डिग्री कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी केडीसी के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सक्सेना ने बताया कि कुल 3044 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिन्हे प्रवेश परीक्षा देना था।

लेकिन इनमें 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 172 और द्वितीय पाली में 168 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा से पूर्व आयोग के नृदेशनुसार सघन तलाशी के बाद छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी छात्र मास्क लगाकर ही परीक्षा में शामिल हुए।

प्रवेश परीक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने किसान डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरे से नकल विहीन परीक्षा की डीएम ने स्थिति जांचा। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य डॉक्टर उस्मान, डॉक्टर अंजनी शुक्ला, डॉक्टर राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रामपुर : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से पहली पाली में 244 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

संबंधित समाचार