बाराबंकी : सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर असन्द्रा थानाध्यक्ष के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। पूरा मामला हैदरगढ़ से है जहां असन्द्रा थाने में तैनात थानाध्यक्ष ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ …

बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर असन्द्रा थानाध्यक्ष के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी।

पूरा मामला हैदरगढ़ से है जहां असन्द्रा थाने में तैनात थानाध्यक्ष ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है गोरक्षपीठ और वहां के महंत से सीधे मेरी और लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में थानाध्यक्ष द्वारा की गई आपत्ति जनक टिप्पणी से भावनायें आहत हुई हैं ।

उन्होंने अपरपुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह के माध्यम में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष पर अभियोग दर्ज करने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि थानाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से संबंधित ऑडियो क्लिप उनके पास है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में मायावती और शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार