गोरखपुर : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में 36 स्कूलों को सीडीओ ने दिया इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना द्वारा जनपद के स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कृत किया गया। जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त 36 विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया। जिसमें ओवर ऑल कैटेगरी में 8 ,सब कैटेगरी में …

गोरखपुर, अमृत विचार। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना द्वारा जनपद के स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कृत किया गया। जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त 36 विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया। जिसमें ओवर ऑल कैटेगरी में 8 ,सब कैटेगरी में 29 विद्यालयों को पुरस्कार दिए गए। इसी क्रम में उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय विकास खंड सरदार नगर एवं नगर शिक्षा अधिकारी को भी पुरस्कृत किया गया।
डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट लीड रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 ग्राम प्रधान एवं 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयो को भी स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया ।

पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना द्वारा विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष कार्य करने पर जोर दिया गया तथा बताया गया कि पुरस्कार प्राप्त विद्यालय अपने अनुभव से विद्यालयों को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में डेटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया का उत्कृष्ट सहयोग रहा। संस्था के सहयोग से ही गोरखपुर स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरा एवं प्रदेश में अपना जगह बनाया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक (निर्माण),डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट लीड रंजीत कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, पूजा, एवं यूनिसेफ से कमलेश पांडेय एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 85 परिषदीय विद्यालयों ने किए आवेदन, पानी बचाने पर देंगे जोर

संबंधित समाचार