लखनऊ : संदिग्ध हालत में किसान ने लगाया फंदा… जानें क्या थी वजह
लखनऊ। माल थानाक्षेत्र के खबहा गांव मे एक किसान ने बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक का किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया था। वह गुस्से में घर से बाग आ गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के …
लखनऊ। माल थानाक्षेत्र के खबहा गांव मे एक किसान ने बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक का किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया था। वह गुस्से में घर से बाग आ गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि माल थानाक्षेत्र खबहा गांव निवासी मेवालाल (55)खेती करते थे। बुधवार की सुबह गांव के बाहर दिनेश सिंह के बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव ग्रामीणों ने लटका देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतारा।
इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले मेवालाल ने 20 हजार रुपये के यूकेलिप्टिस के पेड़ बेचे थे। इस बात पर बच्चों से उनका विवाद होता था। मंगलवार की रात बेटों से विवाद होने के बाद वह घर निकल आया था। वहीं इस सम्बन्ध में माल थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- हरदोई : पुलिस की पूछताछ से शर्मसार हुए किसान ने की आत्महत्या
