बरेली: बिजली संविदा कर्मचारियों ने ली शपथ
अमृत विचार, बरेली। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सुनील गोस्वामी प्रांतीय महामंत्री/ मध्यांचल प्रभारी विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र की अध्यक्षता में शहर के एक निजी हॉल में शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों को संगठन के सभी संवैधानिक नियमों से अवगत गया। उसके बाद सभी पदाधिकारियों के साथ मुख्य अभियंता (बरेली) …
अमृत विचार, बरेली। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सुनील गोस्वामी प्रांतीय महामंत्री/ मध्यांचल प्रभारी विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र की अध्यक्षता में शहर के एक निजी हॉल में शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों को संगठन के सभी संवैधानिक नियमों से अवगत गया।
उसके बाद सभी पदाधिकारियों के साथ मुख्य अभियंता (बरेली) अधीक्षण अभियंता ग्रामीण / शहर को नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची सौंपी गई। कर्मचारियों ने बिजली संविदा कर्मियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने बहुत ही शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण में जिला अध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष सैय्यद असलम अली, रेहान खान, राशिद, विक्की बबलू, नरेश, संतोष, संजीव आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सनी हत्याकांड में पूर्व सभासद के बेटे नाजिम को पुलिस ने भेजा जेल, नहीं दे पाया अपनी बेगुनाही का सबूत
