बरेली: कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गों पर गड्ढे और जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सावन के दिनों में नाथ नगरी में कांवड़ियों के आवागमन का मार्ग फिलहाल दुरुस्त नहीं है। कई प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों के जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो रहा है तो कहीं सड़क पर गड्ढे हैं। कुछ जगह बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। कांवड़ियों के मार्ग में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी …

अमृत विचार, बरेली। सावन के दिनों में नाथ नगरी में कांवड़ियों के आवागमन का मार्ग फिलहाल दुरुस्त नहीं है। कई प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों के जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो रहा है तो कहीं सड़क पर गड्ढे हैं। कुछ जगह बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। कांवड़ियों के मार्ग में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग को शीघ्र व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र भेजा गया है। एसपी सिटी की ओर से 60 बिंदुओं की एक रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी गई है। इस पत्र में 16 मामले नगर निगम से नौ बिजली विभाग से संबंधित हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि चौपुला चौराहे पर बाई तरफ पानी का ठहराव है। इसे ठीक कराया जाए। जोगीनवादा में वनखंडीनाथ मंदिर है। यहां भारी संख्या में कांवड़ियां आते हैं। लेकिन इस क्षेत्र की हालत ठीक नहीं बताई गई है। जोगीनवादा में गांधी मूर्ति से छोटे मंदिर की तरफ तिराहे पर गली में कूड़ा पड़ा रहता है। यहां पानी भी भरा रहता है। यहां सामान्य दिनों में भी आवागमन में कठिनाई होती है। इसी क्षेत्र में शाहनूरी मस्जिद से गोसाई गौटिया वाली गली में सड़क काफी समय से टूटी है। इसमें बड़े- बड़े गड्ढे हैं, कांवड़ निकलने में असुविधा होने की बात कही गई है। यहीं पर बिजली के तार भी काफी नीचे लटके हैं। वनखंडीनाथ मंदिर से पहले जोगीनवादा वाले तिराहे पर बड़ा गड्ढा होने से यहां जलभराव की समस्या बनी है। यह भी बताया गया कि वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग पर जलभराव है। इसके अलावा संजय नगर से दुर्गानगर रोड पर भी जलभराव की समस्या बनी है।

पीलीभीत बाईपास रोड से पशुपति नाथ मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसात में जलभराव होने की समस्या है। मंदिर मार्ग पर कई जगह कूड़ा पड़ा होने की भी बात कही गई है। हरुनगला में मंदिर वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या है। पत्र में नगर निगम से कहा गया है कि ईद-उल-जुहा के मौके पर नमाज अता करने के समय आसपास खुली नालियों को ढककर रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों से संबंधित मार्गाें का निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी सिटी ने तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार