गोंडा: टेढ़ी नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, उतराता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया प्रभुपुरवा गांव के रहने वाले दो मासूम बच्चों की टेढी नदी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को दोनों बच्चों का शव नदी में उतराता मिला। दोनों बच्चे बुधवार की दोपहर से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बच्चों के शव देखकर गांव में कोहराम मच …

गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया प्रभुपुरवा गांव के रहने वाले दो मासूम बच्चों की टेढी नदी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को दोनों बच्चों का शव नदी में उतराता मिला। दोनों बच्चे बुधवार की दोपहर से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बच्चों के शव देखकर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया प्रभुपुरवा गांव के रहने वाले नरेंद्र का 12 साल बेटा सत्यम व कन्हैया का 13 साल बेटा कृष्णा बुधवार को गर्मी से बेहाल होकर गांव के बाहर स्थित टेढ़ी नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों की डूबकर मौत हो गई। नदी के आसपास सन्नाटा होने के चलते किसी को भी हादसे का पता नहीं चल सका। शाम को जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

अनहोनी की आशंका में परिजन पूरी रात मासूम बच्चों की तलाश में जुटे रहे। गुरुवार की सुबह दोनो बच्चों का शव टेढी नदी में उतराता दिखाई दिया तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस ह्रदयविदारक हादसा में दोनों मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

क्षेत्रीय विधायक ने दी सांत्वना, दिया मदद का भरोसा

सेझिया प्रभुपुरवा गांव में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। हादसे का सूतना मिलने पर इलाके के जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्रा ने ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हे दिलासा दिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय विधायक प्रेमनरायण पांडेय ने भी इस हादसे पर दुख जताया और तरबगंज के एसडीएम को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

पढ़ें-लखनऊ : बेटी के घर जा रहे किसान की नहर में डूबकर मौत

संबंधित समाचार