हरदोई: 80 लाख की जालसाजी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्टेशनरी की खरीद में की गई 80 लाख की जालसाज़ी के मामले में राजस्थान पुलिस ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। जिससे हड़कंप मच गया। छानबीन में पता चला कि कारोबारी लखनऊ में रह रहा है। इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई। जयपुर पुलिस के मुताबिक लाखों …

हरदोई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्टेशनरी की खरीद में की गई 80 लाख की जालसाज़ी के मामले में राजस्थान पुलिस ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। जिससे हड़कंप मच गया। छानबीन में पता चला कि कारोबारी लखनऊ में रह रहा है। इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई। जयपुर पुलिस के मुताबिक लाखों की जालसाज़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले जयपुर से स्टेशनरी की खरीद की गई थी।इस खरीद में जालसाज़ी करते हुए 80 लाख का घपला किया गया था। जिसका मामला जयपुर में दर्ज है। जयपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने अपनी टीम के साथ साण्डी कस्बे में स्टेशनरी कारोबारी के यहां छापा मारा। कारोबारी और उसके पुत्र की तलाश की गई। छानबीन के दौरान पता चला कि कारोबारी लखनऊ में रह रहा है।

तमाम कोशिशों के बाद जयपुर पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक जालसाज़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिलहाल जांच के साथ-साथ जालसाज़ी करने वालों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। राजस्थान पुलिस के छापा मारने से कस्बे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

पढ़ें-लखनऊ : रॉयल कैफे पर प्रवर्तन दल का छापा,50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

संबंधित समाचार