एकमुश्त समाधान योजना की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी: अभियंता वाणिज्य
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से जिले में एकमुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है। जिसका गुरुवार को जरवल रोड में मुख्य अभियंता वाणिज्य लखनऊ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक कार्य की समीक्षा की। साथ ही उपभोताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिले के जरवलरोड में स्थित पंचायत …
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से जिले में एकमुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है। जिसका गुरुवार को जरवल रोड में मुख्य अभियंता वाणिज्य लखनऊ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक कार्य की समीक्षा की। साथ ही उपभोताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिले के जरवलरोड में स्थित पंचायत भवन में विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार को बड़े बकायेदारों की सुविधा के लिए कैंप लगाया गया। कैम्प का निरीक्षण करने अचानक मुख्य अभियंता दयाराम बिंद पहुंच गए। उन्होंने लाइन लगाए खड़े उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधा कर्मचारियों से असुविधा के बारे में जानकारी ली।
कैम्प में मौजूद अधिशासी अभियंता बहराइच सुनील गुप्ता, एसडीओ कैसरगंज योगेंद्र यादव, अवर अभियंता जरवल रोड दिनेश कुमार, विनोद कुमार गिरी, जरवल अमरेश कुमार, सहायक कर्मी अरविंद सिंह, मीटर रीडर सुशील कुमार वर्मा से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसडीओ से बड़े बकायेदारों पर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल करते हुए उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करने के निर्देश जारी किए गए।
एकमुश्त समाधान योजना 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई
बातचीत के दौरान मुख्य अभियंता बिंद ने बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गांव स्तर पर संबंधित जेई के द्वारा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान,नए कनेक्शन वह बिजली बकाया बिल जमा कराया जा रहा है। उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं। निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद यदि बड़ा बकायेदार अपनी बिजली बिल नहीं जमा करता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-बाराबंकी: बाढ़ क्षेत्र में राहत व बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल
