बरेली: युवक को टहलकर बात करना पड़ा भारी, मोबाइल फोन लूट ले गए बाइक सवार चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। टहलते समय फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल फोन बाइक सवार लुटेरे लूटकर फरार हो गए। पीडि़त युवक ने थाने पहुंचकर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के भोलेनगर के रहने वाले मो. फैज पुत्र रईस अहमद ने बताया कि वह …

बरेली, अमृत विचार। टहलते समय फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल फोन बाइक सवार लुटेरे लूटकर फरार हो गए। पीडि़त युवक ने थाने पहुंचकर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के भोलेनगर के रहने वाले मो. फैज पुत्र रईस अहमद ने बताया कि वह रात करीब दस बजे लाइट न होने पर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार झपट्टा मारकर उनका फोन लूट ले गए।

अचानक धक्का लगने से वह गिर गया। जब तक उठकर बाइक का पीछा कर पाते या फिर नंबर देख पाते बाइक काफी दूर जा चुकी थी। पीडि़त ने सुबह थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-बरेली: 33 केवी लाइन में फाल्ट, ट्राई देने से मना करने पर जेई ने खोया आपा, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार