बहराइच: जंगली हाथियों ने बर्बाद किये गन्ने व गेहूं की फसल, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। निशान गाड़ा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। जंगल से निकलकर पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों की धान और गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के विरुद्ध …

बहराइच। निशान गाड़ा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। जंगल से निकलकर पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों की धान और गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कतरनिया घाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों बाघ और तेंदुओं के बाद हाथियों का उत्पात निरंतर जारी है। लेकिन वन विभाग बचाव के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तहसील मोतीपुर अंतर्गत ग्राम कारीकोट के मजरा आजमगढ़पुरवा में हाथी बराबर दस्तक दे रहे हैं। रात में हाथियों का झुंड आजमगढ़ पुरवा गांव पहुंच गया। हाथियों ने गांव निवासी रामनाथ और वीरेंद्र का एक बीघा से ज्यादा गन्ने की फसल को के झुंड रौंद दिया।

वहीं लालजी का 10 बिस्वा गन्ना नुकसान हो गया। जंगली हाथियों से परेशान एक महिला ने बताया कि रंभा देवी, रमेश , हेमू आदि लोगो का लगभग पांच बीघा धान की फसल को भी नुकसान हो गया। हाथियों के उत्पात की सूचना ग्रामीणों ने रेंजर तारा शंकर यादव के फोन पर दिया। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

गांव के लोगो ने बताया कि वन विभाग द्वारा ना तो किसी तरह की कोई मदद की जाती हैं और ना ही कोई वनकर्मी क्षेत्र में देखभाल के लिए आता है। जब क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मुवावजे की मांग की तो वनकर्मी ने कहा कि हमे आगे से नही मिलता तो हम कहा से दे। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पवन, गुलशन, वीरेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्य कारीकोट, रामनाथ, ओमप्रकाश, लल्लन, रामप्रसाद, रमेश, उर्मिला देवी आदि लोग मौजूद रहे।

टॉर्च दिखाने पर दौड़ा लेते हैं हाथी

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से सोलर लाइट भी नहीं लगाई गई है। जिससे अंधेरे में जब हाथी आते हैं और टॉर्च लगाया जाता है तो हाथी टॉर्च की रोशनी की तरफ दौड़ते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

जांच के बाद मिलेगा मुआवजा

आजमगढ़ पुरवा गांव में हाथियों के उत्पात की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। ग्रामीण सजग रहे हैं। जांच के बाद प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा…आकाशदीप वधावन डीएफओ।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: काली फिल्म पर भड़के हिंदू संगठन, कोतवाली सदर गेट पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार