अयोध्या: रुदौली से नहीं लिया सबक, कुमारगंज में अब भी खुले में रखे हैं ट्रांसफार्मर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रुदौली तहसील के भेलसर में ट्रांसफार्मर से चिपककर पांच गायों की हुई मौत के बाद भी जिला प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठा है। उधर, न तो मामले में कार्रवाई हुई और इधर न ही जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर हटाए गए। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज में भी इसकी बानगी देखने को मिल जाएगी। …

अयोध्या। रुदौली तहसील के भेलसर में ट्रांसफार्मर से चिपककर पांच गायों की हुई मौत के बाद भी जिला प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठा है। उधर, न तो मामले में कार्रवाई हुई और इधर न ही जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर हटाए गए। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज में भी इसकी बानगी देखने को मिल जाएगी। यहां नगर पंचायत कार्यालय के बगल बंवा में भी खुले में रखा ट्रांसफार्मर आम लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके अलावा आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में खुले आसमान के नीचे जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर भी हादसे को दावत दे रहा है।

विद्युत विभाग का तर्क है कि जो ट्रांसफार्मर जमीन में रखे गए हैं। उनमें सुरक्षा गार्ड लगाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। क्योंकि कहीं भी सुरक्षा गार्ड काम ही नहीं कर रहे हैं। कहीं-कहीं लोहे के जो सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं उन पर झाड़ियां उग आई हैं और उनमें करंट प्रवाहित होने का पूरा खतरा बना हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही से आये दिन दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। जमीन में रखे गए ट्रांसफार्मर की वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इनके खुले तार लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं, लेकिन कहीं भी विभाग मानक के अनुरूप कार्य करता दिखाई नहीं देता है।

पास से गुजरने में ही लगता है डर

मानक की अनदेखी की वजह से ही आए दिन विद्युत करंट से मवेशियों एवं मनुष्यों की जान जोखिम में पड़ती रहती है। विभाग द्वारा नियमों से खिलवाड़ कर ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को करंट आने का भय बना रहता है। इसके नजदीक से आने- जाने पर करंट लगने की संभावना बनी रहती है।

पढ़ें-लखनऊ: वेल्थ मंत्रा के निदेशकों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, डॉक्टर दंपती से ठगे 46 लाख रुपए

संबंधित समाचार