आगरा : यूपी में एक और रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट ने शहर की खूबसूरती और बढ़ा दी है। इसी तर्ज पर अब आगरा में यमुना के किनारों को खूबसूरत बनाने की मांग भी उठी है। भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यमुना रिवर फ्रंट और बैराज …

आगरा, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट ने शहर की खूबसूरती और बढ़ा दी है। इसी तर्ज पर अब आगरा में यमुना के किनारों को खूबसूरत बनाने की मांग भी उठी है।

भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यमुना रिवर फ्रंट और बैराज का प्रस्ताव भेजा है। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी अपनी सहमति जताई है।

ताजनगरी में गोमती नदी की तर्ज पर यमुना किनारे रिवर फ्रंट बने। नाइट कल्चर विकसित हो। शाम को पर्यटक सैर-सपाटा करें। नौकायन का लुत्फ उठाएं। इस ख्वाब को साकार करने के लिए भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में यमुना पर बैराज और रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी एमएलसी विजय शिवहरे के यमुना रिवर फ्रंट प्रस्ताव पर सहमति जताई है। वह लोकसभा में भी यमुना पर बैराज बनाने की मांग उठा चुके हैं। शिवहरे का कहना है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें –बाराबंकी : सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

संबंधित समाचार