पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवास योजना पर काम करेगी महाराष्ट्र सरकार: शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर और बड़ी आवास योजना पर काम करेगी। शिंदे ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भीषण गर्मी, बारिश के साथ-साथ त्योहारों और आंदोलन के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए …

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर और बड़ी आवास योजना पर काम करेगी। शिंदे ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भीषण गर्मी, बारिश के साथ-साथ त्योहारों और आंदोलन के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब वे (पुलिसकर्मी) ड्यूटी पर होते हैं तो उनके परिवारों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि जब वह पहले राज्य के शहरी विकास मंत्री थे तो उन्होंने शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) से पुलिसकर्मियों के लिए एक (आवास) कोटा प्रदान करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर और बड़ी आवास योजना की जरूरत है, जिस पर सरकार काम करेगी।

ये भी पढ़ें- एमएसपी पर तत्काल समिति गठित हो, ‘अनाज संकट’ पर श्वेत पत्र लाया जाए: कांग्रेस

 

 

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार