संभल: ‘अल्पसंख्यकों के हितों में काम कर रही सरकार’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। मोदी व योगी सरकार अल्पसंख्यकों के हितों में काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का मकसद आम आदमी को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ये बातें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहीं हैं। वह संभल में पीडब्ल्यूडी गेस्ट …

संभल, अमृत विचार। मोदी व योगी सरकार अल्पसंख्यकों के हितों में काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का मकसद आम आदमी को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ये बातें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहीं हैं। वह संभल में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक करने आए थे।

  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • लिखित शिकायत नहीं देने पर बिफरे, बोले- शिक्षित न होने से पीछे हैं हमारी कौम के लोग

संभल पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अशफाक सैफी का भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कुछ फरियादी बिना लिखित शिकायत लेकर पहुंचे तो उन पर अध्यक्ष बिफर गए। उन्होंने कहा कि हमारी कौम के लोग शिक्षित न होने की वजह से पीछे हैं। शिकायत हमेशा लिखित रूप में दें।

जिससे अधिकारियों को बताया जा सके। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाऊस में अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लोगों को अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए दिशा निर्देश भी दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी न्याय, तुष्टीकरण किसी को नहीं की नीति पर विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए संचालित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए कार्य कर रही है।

गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा है। अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए सरकार तत्तपर है। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। माफियाओं पर भी लगाम कसने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली, शकीलरर्हमान, गुलजार अंसारी, शारिक खान, डॉ. सलमान, जहीर, अब्दुल हकीम, खुर्शीदा बेगम आदि रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार