मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर साली से मजाक पड़ा भारी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर जीजा को साली से मजाक करना भारी पड़ गया है। जीजा ने साली का फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर उसकी मौत की झूठी सूचना फैला दी। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नागफनी थाना क्षेत्र में दौलतबाग निवासी शाइस्ता खानम ने डीआईजी को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर जीजा को साली से मजाक करना भारी पड़ गया है। जीजा ने साली का फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर उसकी मौत की झूठी सूचना फैला दी। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नागफनी थाना क्षेत्र में दौलतबाग निवासी शाइस्ता खानम ने डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई की शाम उसके रिश्तेदारों ने कॉल करके बताया कि एक मोबाइल नंबर के स्टेटस में उसकी फोटो लगी है। साथ ही लिखा है कि इसकी मौत हो गई है। फोटो और मौत की सूचना देख रिश्तेदार परेशान हो गए और कॉल करके जानकारी करने लगे। पीड़िता के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से स्टेटस लगाया गया था। वह नंबर उसकी बहन अहसन आरा का निकला। पीड़िता ने अपने भाई के घर जाकर शिकायत करनी चाही तो मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने रामपुर कोवताली क्षेत्र के बंगला आजाद खां निवासी बहन अहसन आरा के पति मोहम्मद अली को कॉल कर विरोध किया तो बहनोई मोहम्मद अली ने गाली गलौज शुरु कर दी।

किसी को कुछ बताने पर अपहरण कर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इतना ही नहीं बदमाशों के साथ घर आकर जान से मारने की भी धमकी भी दे डाली। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने डीआईजी से गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएचओ नागफनी जय प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बहनोई मोहम्मद अली के खिलाफ मौत की झूठी सूचना फैलाकर परेशान करने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मोबाइल फोन लूटने वाले बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव