कानपुर: जाजमऊ में टेनरी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों संग कर्मचारियों ने किया हंगामा
कानपुर। जाजमऊ की टेनरी में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कर्मचारियों के साथ हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जांच कराने का आश्वासन दिया। बिहार के वैशाली जिले के 45 वर्षीय भिखारी दास भतीजे चंद्रशेखर के साथ करीब पांच वर्ष पहले कानपुर आए। परिवार …
कानपुर। जाजमऊ की टेनरी में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कर्मचारियों के साथ हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जांच कराने का आश्वासन दिया। बिहार के वैशाली जिले के 45 वर्षीय भिखारी दास भतीजे चंद्रशेखर के साथ करीब पांच वर्ष पहले कानपुर आए। परिवार में बेटा पंकज, बेटी आशा, ऊषा, अनिशा और निशा हैं।
चंद्रशेखर के मुताबिक दोनों वाजिदपुर में किराए पर कमरा लेकर भल्ला स्टेट स्थित टेनरी में काम करते थे। सुबह छह बजे दोनों टेनरी पहुंचे । करीब एक घंटे के बाद चाचा का शव टेनरी गेट के पास मिला। उन्होंने मालिक मो. शादाब को जानकारी दी तो वह उल्टा उन्हीं लोगों से सवाल करने लगे।
इस पर उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने साथी कर्मचारियों के साथ हंगामा किया। टेनरी मालिक ताला डाल कर चला गया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कर्मचारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
