गौतमबुद्ध नगर : एंकर को गिरफ्तार किये बिना ही लौटी पुलिस, राहुल गांधी से जुड़ा है यह पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। एक निजी न्यूज़ चैनल के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस गुरुवार को बिना गिरफ़्तारी के ही वापिस लौट गयी। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के बयान को फर्जी वीडियो के द्वारा गलत ढंग से पेश करने के मामले में टीवी एंकर रोहित के …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। एक निजी न्यूज़ चैनल के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस गुरुवार को बिना गिरफ़्तारी के ही वापिस लौट गयी। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के बयान को फर्जी वीडियो के द्वारा गलत ढंग से पेश करने के मामले में टीवी एंकर रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम का आरोप है कि यहां जांच में स्थानीय पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि वे अब नोएडा और गाजियाबाद में अपने समकक्षों के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाशेंगे।

जानकारी के अनुसार एंकर रोहित पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर फैलाने के आरोप में छत्तीसगढ़ में केस दर्ज है। इसी केस पर कार्रवाई करने के नाम पर छत्तीसगढ़ पुलिस अचानक रोहित के गाजियाबाद स्थित आवास पर पहुंची थी।

खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस से घिरा देख रोहित रंजन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मदद मांगी थी। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया।

यह भी पढ़ें –एक स्लैब और कम दर वाली जीएसटी से गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ कम होगा: राहुल गांधी

संबंधित समाचार