शाहजहांपुर में डीएम ने धर्मगुरुओं संग की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ईद उल अजहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की और सभी को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बकरीद के संबंध में धर्मगुरुओं …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ईद उल अजहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की और सभी को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बकरीद के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ गहन चर्चा की। डीएम ने कहा कि नमाज परंपरागत स्थलों पर ही अदा की जाएगी तथा परंपरागत तरीके से लगने वाले बाजारों में ही अनुमन्य जानवरों की बिक्री की अनुमति रहेगी।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न दी जाए। यदि कोई प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि सड़क पर नमाज अदा न करें और निर्धारित स्थल पर ही नमाज अदा करें तथा कुर्बानी खुले स्थान पर न करें। डीएम ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट को नगर निगम द्वारा लगाये गए कंटेनर में ही डाला जाए अथवा नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर बनाए गये गड्ढों में अपशिष्ट डाला जाए।

आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जिले में किसी भी रूप में नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी धर्म गुरु प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, एसपी एस आनंद, सीएमओ डॉ. एस पी गौतम, एसपी सिटी संजय कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार