कानपुर दोहरा हत्याकांड: आरोपित कोमल का प्रेमी मुंबई से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कानपुर। बर्रा-2 में अपने माता पिता की हत्या करने वाली कोमल के प्रेमी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश में शामिल प्रेमी राहुल सेना का जवान है जिसे ऑन ड्यूटी पकड़ा गया। उसे ट्रेन से कानपुर लाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने बताया कि संपत्ति हड़पने …
कानपुर। बर्रा-2 में अपने माता पिता की हत्या करने वाली कोमल के प्रेमी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश में शामिल प्रेमी राहुल सेना का जवान है जिसे ऑन ड्यूटी पकड़ा गया। उसे ट्रेन से कानपुर लाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने बताया कि संपत्ति हड़पने के लिए हुए दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड राहुल ही है।
प्रेमिका के बाप-मां को मरवाने वाला सैन्यकर्मी मुंबई में अरेस्ट
कस्टडी में बोला- जिस प्यार के लिए इतना सब किया उसी ने ही धोखा दे दिया। उसी ने अपने भाई रोहित को प्रेमिका के घर भेजा था। सीसीटीवी में मिले सबूतो ने कहानी खोल दी। राहुल ने ऑनलाइन कानपुर मर्डर से जुड़ी खबरें पढ़ी थीं। उसमें उसको कोमल और उसके भाई के संबंध बनाने के बारे में पता चला। फॉरेंसिक एविडेंस से ये बात सामने आई थी।
राहुल ने सेना के अधिकारियों के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने रोहित और कोमल को गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने मुंबई में सेना के हेड क्वार्टर संपर्क किया। अफसरों को पूरी वारदात की जानकारी दी। सेना के अफसरों ने राहुल को हिरासत में ले लिया। कानपुर पुलिस भी मुंबई पहुंच गई।
