बरेली: सर्वर ठप होने से अंत्योदय राशन कार्ड वालों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। शासन के निर्देश पर अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो 20 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सौ फीसदी अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। पहले दिन कैंप लगाकर 611 …

बरेली, अमृत विचार। अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। शासन के निर्देश पर अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो 20 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सौ फीसदी अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। पहले दिन कैंप लगाकर 611 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे मगर गुरुवार को सर्वर ठप होने से एक बार कार्ड नहीं बन सका।

आयुष्मान के नोडल अधिकारी डाॅ. अनुराग गौतम ने बताया कि अभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में अंत्योदय कार्ड धारक पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। सरकारी राशन की दुकानों के कोटेदार से सहायता लेकर अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान की मदद से अंत्योदय कार्ड वाले परिवारों को इस पखवाड़े के बारे में बताया जा रहा है। पहले दिन जिले में बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। मगर गुरुवार को पूरे प्रदेश में सर्वर ठप होने की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाढ़ से निपटने को पूरे करें इंतजाम- रामकेश निषाद

संबंधित समाचार