बरेली: ईद और सावन को लेकर पुलिस अलर्ट, एडीजी ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री की वीसी के बाद एडीजी ने रात में बरेली जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। रात में तीन घंटे तक चली बैठक में एडीजी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी संवेदनशील जगहों को चिहिंत करके वहां पर पहले से ही पुलिस बल को …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री की वीसी के बाद एडीजी ने रात में बरेली जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। रात में तीन घंटे तक चली बैठक में एडीजी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी संवेदनशील जगहों को चिहिंत करके वहां पर पहले से ही पुलिस बल को लगाने की बात कहीं।

एडीजी राजकुमार ने बुधवार रात नौ बजे जिले के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह के साथ सभी सीओ मौजूद रहे। एडीजी ने सभी पुलिस अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए संवेदनशील जगहों पर पहले से ही पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही मुहर्रम और बकरीद, कांवड़ को लेकर छोटी -छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेने की बात कहीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दिल्ली-बरेली पैसेंजर में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो यात्री

संबंधित समाचार