बारिश से उफनाई नदी में बह गई अर्टिगा, 9 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार रामनगर की ढेला नदी में एक अर्टिगा कार आज सुबह 5 बजे बह गई। बताया जा रहा है कि कार में दस पर्यटक सवार थे। उनमें से नौ लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। …

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार रामनगर की ढेला नदी में एक अर्टिगा कार आज सुबह 5 बजे बह गई। बताया जा रहा है कि कार में दस पर्यटक सवार थे। उनमें से नौ लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को जिंदा बचा लिया गया है। अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। पांच के और फंसे होने की बात कही जा रही है। जिन्हें निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

कार बुरी तरह से फंसी हुई है। कार सवार लोग पंजाब के पर्यटक बताए जा रहे हैं। कार सवार एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है।

मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अभी वह सदमे में है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो ढेला के रिसॉर्ट में आए थे और सुबह लौट रहे थे।

संबंधित समाचार