इटावा: जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन के उड़े होश, बोली- हुआ धोखा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में अजीब सी घटना सामने आई है, जहां अपने से दोगुनी उम्र व काला दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बरात वापस लौट गयी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसको जो फोटो दिखायी गई वह दूसरी थी। दुल्हन को बिना लड़का दिखाए मामा व भाई ने शादी फिक्स की …

इटावा। जिले में अजीब सी घटना सामने आई है, जहां अपने से दोगुनी उम्र व काला दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बरात वापस लौट गयी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसको जो फोटो दिखायी गई वह दूसरी थी। दुल्हन को बिना लड़का दिखाए मामा व भाई ने शादी फिक्स की थी। दुल्हन के पिता दिव्यांग हैं।

पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के झिंदुआ के नगला बाग का है। जहां 16 साल की किशोरी की शादी समथर जाफरपुर के 30 साल के लड़के के साथ तय हुई थी। बुधवार को बारात गांव पहुंची और स्वागत सत्कार हुआ। रात 10 बजे जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच स्टेज पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। स्टेज पर जाकर दुल्हन ने शादी के लिए इंकार कर दिया।

दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची लेकिन दुल्हन ने दूल्हे को देखते हुए नाराजगी जताई और शादी से मना कर दिया। दुल्हन ने शादी से न करने की वजह पूछी तो दुल्हन ने कहा कि शादी के पहले उसको जो फोटो दिखाई गई थी वह दूसरे लड़के की थी और शादी दूसरे से कराई जा रही है। दुल्हन की मां ने भी बताया कि शादी के लिये जो फोटो भेजी गयी थी वह दूसरे लड़के की थी।

पढ़ें-बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम, दूध की गाड़ी चला कर भरता था परिवार का पेट

संबंधित समाचार