बरेली: अफसर लोगों को दिग्भ्रमित कर जबरन जुड़वा रहे नाला
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अफसर जबरन दूसरे क्षेत्र के पानी को संजय नगर में डालने के लिए पाइप लाइन डाल रहे हैं। विरोध को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिलने के बाद समस्या हल नहीं हुई तो अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी समस्या भेजकर संजय …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अफसर जबरन दूसरे क्षेत्र के पानी को संजय नगर में डालने के लिए पाइप लाइन डाल रहे हैं। विरोध को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिलने के बाद समस्या हल नहीं हुई तो अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी समस्या भेजकर संजय नगर में दूसरे क्षेत्र के पानी को गिराने के लिए हो रहे नाला निर्माण रोकने की मांग की गई है।
त्रिमूर्ति भवन निवासी सुदीप सैनी ने बताया कि 30 साल से संजय नगर में बरसात के दिनों में जलभराव होता है। हालात नाव चलाने के हो जाते हैं। पिछले दो साल से जलभराव से राहत थी लेकिन अब फिर जलभराव की स्थिति पैदा की जा रही है। निगम के अफसर जानते हुए भी क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या अफसर अपनी कमी छिपाने के लिए कर रहे हैं।
बताया कि स्टेडियम रोड के निर्माण के दौरान यहां नाला निर्माण हुआ। निर्माण के दौरान तय हुआ था कि स्टेडियम रोड नाले का बहाव डेलापीर की तरफ होगा लेकिन निर्माण एजेंसी ने ढाल सही नहीं बनाया। इससे स्टेडियम रोड के नाले का पानी भी संजय नगर में क्षेत्र में छोड़ने के लिए श्मशान भूमि के पास नए नाले का निर्माण किया जा रहा है।
यह निर्माण अफसरों ने अपनी और निर्माण एजेंसी की कमी छिपाने के लिए किया जा रहा है। सुदीप ने कहा है कि संजय नगर के हजारों लोगों को दिक्कत में डालने वाले अफसरों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और संजय नगर में नाले में जोड़ने के लिए हो कार्य को रुकवाया जाए।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर-घर जाकर डाकिया करेंगे वाहनों का बीमा
