बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, घर में मिला शव
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम शिद्धांतपुरवा गांव निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्दा के मजरा सिद्धांत पुरवा गांव …
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम शिद्धांतपुरवा गांव निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्दा के मजरा सिद्धांत पुरवा गांव निवासी अवधराम (50) पुत्र कुंजी का शव शुक्रवार को घर में पड़ा मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र कमलेश कुमार ने मौत को संदिग्ध बताया है। जिस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने ओडिशा पहुंचीं मुर्मू, जोरदार हुआ स्वागत
