शिंजो आबे के निधन पर शनिवार को भारत में राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी ने किया ऐलान
नई दिल्ली। भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के प्रति भारत के गहरे सम्मान में नौ जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। मोदी ने कहा,“ पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे …
नई दिल्ली। भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के प्रति भारत के गहरे सम्मान में नौ जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। मोदी ने कहा,“ पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान स्वरूप नौ जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”
Sharing a picture from my most recent meeting with my dear friend, Shinzo Abe in Tokyo. Always passionate about strengthening India-Japan ties, he had just taken over as the Chairman of the Japan-India Association. pic.twitter.com/Mw2nR1bIGz
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022
आबे के सम्मान में नौ जुलाई को सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी समारोहों का आयोजन नहीं होगा। मोदी के आबे बहुत करीबी मित्र थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर रहते हुए मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भ्रमण किया था और वहां उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया था।
गौरतलब है कि जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार वहां के स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 11.30 नारा शहर में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए आबे पर एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने हमला किया। घटनास्थल पर गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया। आबे को मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के हर प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।
ये भी पढ़ें:- नहीं रहे शिंजो आबे: PM Modi का जापानी दोस्त जो हिंदुस्तान से बेहद इश्क करता था
