मेरठ: पांच किशोरों ने किशोरी का अश्‍लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिले मवाना थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि पांच किशोरों ने पहले किशोरी की अस्मत पर हाथ डाला। किशोरी ने खुद को बचाने के लिए शोर …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिले मवाना थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि पांच किशोरों ने पहले किशोरी की अस्मत पर हाथ डाला। किशोरी ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपितों ने जबरन उसके सारे कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बना लिया। यही नहीं इसके बाद उस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया।

किशोरी को ले गए थे गन्‍ने के खेत में

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामला चार जुलाई का है। 11 वर्षीय किशोरी सुबह करीब साढ़े सात बजे पास ही खेत में इमली तोड़ने गई थी। वहां गांव के ही पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गए। आरोपितों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद किशोरी के कपड़े उतरवाए और फिर मोबाइल से वीडियो बना लिया।

पुलिस ने कहा-मामला छेड़छाड़ का

इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को पीड़ित पिता बेटी के साथ थाने पहुंचे और पांचों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पांचों आरोपितों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है और उक्त मामले में ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जल्द ही बाकी आरोपित भी पकड़ लिए जाएंगे।

समझौते का बना रहे दबाव

किशोरी के स्वजन पहले दिन तो लोकलाज के डर से चुप रहे, लेकिन जब आरोपितों ने वीडियो वायरल किया तो स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि आरोपित के स्वजन पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। हालांकि पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया है।

इनका कहना है

आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित नाबालिग हैं…उदय प्रताप सिंह, सीओ मवाना, मेरठ।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : प्रेमजाल में फंसा कर युवती से दुष्कर्म, अश्‍लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

संबंधित समाचार