अलीगढ़: शादी समारोह के दौरान किशोर के पेट में घौंपी कैंची, इलाज के दौरान मौत
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के गांव चौहट्टा नगला में बीते गुरुवार की शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर एक किशोर के पेट में कैंची घोंप दी गई। जिससे किशोर मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद किशोर के परिजनों ने पुलिस …
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के गांव चौहट्टा नगला में बीते गुरुवार की शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर एक किशोर के पेट में कैंची घोंप दी गई। जिससे किशोर मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद किशोर के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए किशोर को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में किशोर की शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामूली कहासुनी में घोंप दी कैंची
चौहट्टा नगला निवासी रामवीर सिंह राजपूत के दो बेटे रजत व सुमित हैं। गुरुवार को गांव में चंद्रपाल सिंह की बेटी की शादी थी। शाम को डीजे चल रहा था। तभी रजत भी देखने पहुंच गया इसी दौरान किसी बात को लेकर अतुल से कहासुनी हो गई। अतुल ने किशोर के पेट में कैंची से कई वार कर दिए। लहूलुहान हालत में किशोर के पेट में फिर से होडल सिंह ने कैंची घौंप दी और फरार हो गए। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
किशोर के स्वजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस पहुंचने से पहले उसे आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे 13 वर्षीय रजत पुत्र रामवीर सिंह निवासी चौहट्टा नगला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल पुत्र बिल्लू निवासी सराय हरनारायण सासनीगेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-चंडीगढ़ में स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत, 18 अन्य घायल
