गौतमबुद्ध नगर : खून से सनी मिली युवक की लाश, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेंगे राज… जानें पूरा मामला
गौतमबुद्ध नगर । ग्रेटर नोएडा में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। आशंका जताई गईकि युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों ने सूनसान इलाके में फेंक दिया। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्र कर …
गौतमबुद्ध नगर । ग्रेटर नोएडा में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। आशंका जताई गईकि युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों ने सूनसान इलाके में फेंक दिया। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्र कर लैब में भेजे हैं।
बता दें ईकोटेक-तीन थानाक्षेत्र के जलपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवक का लाश देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना देते हुए जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के पुलिस के युवक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं और उसके कान व नाक से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सूचना पर पहुंची टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त करने के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ करने के साथ गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई है। इस सम्बन्ध में ईकोटेक-तीन थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की पुष्टि होगी। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : लापता युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या की आंशका
