महाराजगंज: फोन पर जीजा को KISS मांगना पड़ा भारी, सलहज ने उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक आश्चार्य करने वाली खबर सामने आई है। जहां आशिक मिजाज जीजा को सलहज से मजाक करना भारी पड़ गया। जीजा की इस हरकत पर सलहज ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला इंचार्ज मामले जांच कर रही हैं। दरसअल जीजा ने फोन …

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक आश्चार्य करने वाली खबर सामने आई है। जहां आशिक मिजाज जीजा को सलहज से मजाक करना भारी पड़ गया। जीजा की इस हरकत पर सलहज ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला इंचार्ज मामले जांच कर रही हैं।

दरसअल जीजा ने फोन पर सलहज से किस मांगा तो सलहज भड़क गई। जीजा की इस हरकत पर सलहज ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की है। घटना चार जुलाई की बताई जा रही है। आरोपित युवक अपने ससुराल के गांव की एक महिला के नंबर पर फोन किया।

अनजान नंबर से आए कॉल को देख महिला फोन करने वाले से उसका नाम-पता पूछी। इस पर सिरफिरे युवक ने कहा कि पहले किस दो। तब नाम बताऊंगा। इस पर महिला भड़क गई। युवक को डांट कर बोली की वह दोबारा फोन ना करें। वरना वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। इसके बाद भी युवक कई बार महिला के फोन पर कॉल किया। हर बार अश्लील बात कर रहा था।

आरोपित महिला के बाद उसकी ननद के मोबाइल पर फोन उसके साथ भी अभद्रता करने लगा। ननद-भाभी दोनों ने फोन करने वाले का पता लगाना शुरू कर दी। पता चला कि फोन करने वाला जिला मुख्यालय से सटे एक गांव का है। महिला के गांव में उसकी ससुराल भी है। फोन करने वाला युवक रिश्ते में जीजा बताया जा रहा है।

युवक की पत्नी व चाचा से भी शिकायत, फिर भी नहीं सुधरा युवक

युवक का पता लगाने के बाद ननद व भाभी युवक के ससुराल पहुंची। पूरी घटना की जानकारी दी। दोनों की बात सुन युवक की पत्नी उसे फोन की। इस पर भी उसके हरकतों में सुधार नहीं हुआ। महिला व उसकी ननद युवक के गांव पहुंची। उसके चाचा को पूरी घटना की जानकारी देकर उनके सामने युवक को फोन की। युवक धमकी देते हुए फोन कॉल को काट दिया। इसके बाद महिला तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर ली। विवेचना कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज कंचन राय को सौंपी गई है।

आरोपित युवक का धारा 151 में चालान

इस मामले की विवेचना कर रही चौकी इंचार्ज कंचन राय का कहना है कि प्रकरण में आरोपित के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है। उसका जमानत मिल गई है। सीडीआर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सीडीआर की जांच के बाद दर्ज केस में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अमृत विचार की खबर का असर: एसपी के निर्देश पर शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज

संबंधित समाचार