लखनऊ : मिट्टी का खनन रोकने में किसान की हत्या, परिजनों ने पूर्व प्रधान पर लगाया आरोप
लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र में किसान की मौत का कारण मिट्टी अवैध खनन सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप मढ़ा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट में दायिका दायर की गई। इस बात से विपक्षी लोग रंजिश रखने लगे थे। मृतक …
लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र में किसान की मौत का कारण मिट्टी अवैध खनन सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप मढ़ा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट में दायिका दायर की गई।
इस बात से विपक्षी लोग रंजिश रखने लगे थे। मृतक के बेटे ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ बंथरा कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना का इंतजार कर रही है।
बता दें कि बंथरा थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी लालाराम रावत (70) की गुरुवार की रात खून से सनी लाश मिली थी। इसके बाद परिजनों ने फौरान पुलिस को सूचना देते हुए पूर्व प्रधान व उसके तीन साथियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी।
इस सम्बन्ध में लालराम के बेटे विशंभर रात का आरोप है कि गांव में अवैध खनन को रोकने के लिए पूर्व प्रधान रितेश सिंह उनके साथ हरिकेश सिंह और ब्रजभान ने बेरहमी से पीटकर पिता की हत्या कर दी है। आरोप है कि यह लोग गांव में अवैध खनन करा रहे थे।
जिससे उनके खेत जाने का रास्ता भी बंद हो चुका था और जमीन बीस फीट गहरी खाईं में तब्दील हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में बंथरा पुलिस के अलावा प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद मृतक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिससे चलते अवैध खनन पर फौरन रोक लगा दी गई थी। इस बात से विपक्षी रंजिश मानने लगे थे। इस वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी।
मृतक के बेटे विशंभर ने बताया कि गुरुवार रात वह पिता की खोजबीन करने दोस्त राहुल के साथ निकला था। इसी बीच बीस फीट गहराई खाईं में ट्रैक्टर पड़ा मिला था और करीब दो सौ मीटर दूर बने जंगल में उसके पिता की लाश मिली थी।
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पिता की चप्पलें और गमछा भी पुलिस ने बरामद किया था। इस दौरान पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इससे साफ जाहिर है कि हत्यारोपियों ने इस वारदात को दुघर्टना में तब्दील करने के लिए ट्रैक्टर को खाई में पलटा दिया था।
इस सम्बन्ध में बंथरा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को हत्या के मुकदमें में नामजद किया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस घटना का अनावरण करेगी।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: किसान की हत्या में चार आरोपितों से पुलिस कर रही पूछताछ
