बरेली: दिव्यांगों को उपकरण के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
बरेली, अमृत विचार। दिव्यांगों को उपकरण देने की व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है। अभी तक ब्लॉक व ग्राम पंचायत वार शिविर लगाकर पात्रों का चिन्हांकन किया जाता था। शासन ने इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आदेश दिया है। इसके लिए वर्ष 2022-23 में 28 लाख रुपये शासन की ओर से स्वीकृत …
बरेली, अमृत विचार। दिव्यांगों को उपकरण देने की व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है। अभी तक ब्लॉक व ग्राम पंचायत वार शिविर लगाकर पात्रों का चिन्हांकन किया जाता था। शासन ने इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आदेश दिया है। इसके लिए वर्ष 2022-23 में 28 लाख रुपये शासन की ओर से स्वीकृत किए गए हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना का संचालन विभाग की ओर से किया जाता है। इसमें ऐसे दिव्यांगजन जिनकी आय गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत हो, उन्हें अधिकतम 10 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण दिए जाते हैं।
विभाग की ओर से दिए जाने वाले उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र आदि शामिल हैं। विभाग की ओर से पोर्टल (http://divyangjanp.in) तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार विभागीय अधिकारी गांवों में शिविर लगाकर लोगों को ऑनलाइन योजना के प्रति जागरूक करेंगे। हालांकि हाल ही में शिविर लगाकर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, कई मोबाइल और बाइक भी बरामद
