बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/नानपारा। अरनवा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में शुक्रवार शाम को आग लग गई। अग्निकांड में 25 हजार नकदी समेत अन्य सामान जल गया। राजस्व कर्मी ने गांव पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अरनवा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र सूर्य लाल के मकान के पिछले हिस्से में …

बहराइच/नानपारा। अरनवा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में शुक्रवार शाम को आग लग गई। अग्निकांड में 25 हजार नकदी समेत अन्य सामान जल गया। राजस्व कर्मी ने गांव पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अरनवा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र सूर्य लाल के मकान के पिछले हिस्से में शुक्रवार को आग लग गई।

ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। सूर्य लाल ने बताया कि 25 हजार रुपए नकदी, कपड़ा, बर्तन और अनाज सबकुछ जल गया। अग्निकांड में 80 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई। लेखपाल ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: अचानक लगी आग से धू-धू कर जली टायर की दुकान, लाखों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार