बरेली: बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौक पर मौत, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से रिसोर्ट जा रहे व्यक्ति को टैंकर ने रास्ते में टक्कर मार दी जिससे व्यकि की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  दिया है। पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। बाइक से रिसोर्ट जा रहे व्यक्ति को टैंकर ने रास्ते में टक्कर मार दी जिससे व्यकि की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया। और चालक फरार हो गया।

थाना देवरनिया के गांव कर्टरा का रहने वाला रामचंद्र(58 वर्षीय) के रिश्तेदार ने बताया कि वह बाइक से शुक्रवार की देर शाम अपने रिसोर्ट के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में भोजीपुरा हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे रामचंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया और वहीं चालक फरार हो गया। मृतक की पत्नी राखी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक खेती-बाड़ी कर कर अपने घर का गुजर-बसर करता था।

यह भी पढ़ें- बरेली: दिव्यांगों को उपकरण के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

संबंधित समाचार