अमरोहा: डीएम और एसपी ने कावंड यात्रा को लेकर किया रास्तों का निरीक्षण
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्रमुख मार्गों के अवैध कट गड्ढों क्षतिग्रस्त रोड व बिजली के टूटे लटकते खुले व जर्जर तारों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता विद्युत को शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। डीएम …
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्रमुख मार्गों के अवैध कट गड्ढों क्षतिग्रस्त रोड व बिजली के टूटे लटकते खुले व जर्जर तारों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता विद्युत को शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने अमरोहा अतरासी चौराहे पर खंभे पर लटकते टूटे खुले जर्जर तारों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात नौगांवा सादात के मुख्य चौराहा नहर चौराहा शिवाला थाना में विद्युत की लटकते तार, जर्जर तार और खुले तारों, तत्पश्चात धनोरा के पुलिस चौकी रसूलपुर के रास्ते के क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी को शीघ्र मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां भी भंडारे लगते हैं। उनको चिह्नित कर लिया जाए और उसकी सूची बना ली जाए।
कहा की श्रद्धालुओं को आने जाने ठहरने व जलाभिषेक में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारी और पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के साथ किए जाने वाला व्यवहार प्रेम और सौहार्द की भावना से जुड़ा होना चाहिए।
अधीक्षण अभियंता विद्युत यह सुनिश्चित करेंगे और प्रमाण पत्र देंगे कि कोई भी विद्युत संबंधी किसी मार्ग पर पड़ने वाले खंभे में समस्या नहीं है। कहीं पर भी खुले हुए तार नहीं हैं, जर्जर और टूटे हुए तारों को बदल दिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमरोहा, धनोरा, उपजिलाधिकारी नौगांवा, धनौरा संबंधित थानाध्यक्ष अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता विद्युत अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने दिए निर्देश, 15 दिन में जिले को करें पॉलीथीन मुक्त
