शाहजहांपुर: बीडीओ-एडीओ के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। स्वयं सहायता समूह में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली महिलाओं को न्याय दिलाने व भावलखेड़ा के अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की मांग को लेकर शुक्रवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में महिलाओं ने भूख हड़ताल कर अनिश्चित काल धरने पर बैठ गईं। साथ ही बीडीओ, एडीओ, आईएसबी, ग्राम सचिव, बीएमएस पर भ्रष्टाचार …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। स्वयं सहायता समूह में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली महिलाओं को न्याय दिलाने व भावलखेड़ा के अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की मांग को लेकर शुक्रवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में महिलाओं ने भूख हड़ताल कर अनिश्चित काल धरने पर बैठ गईं। साथ ही बीडीओ, एडीओ, आईएसबी, ग्राम सचिव, बीएमएस पर भ्रष्टाचार करने का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। नूरबानो एवं जायेदा बानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

पत्र के माध्यम से कहा कि ग्राम पंचायत हथौड़ा बुजुर्ग में संचालित कोरोना स्वयं सहायता समूह में पात्र गरीब महिलाओं के अधिकारों का हनन कर नियमों के विपरीत अपात्र महिलाओं ने सरकारी धन व योजनाओं का लाभ लिया, जिसके विरोध में महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया है। कहा कि स्वयं सहायता समूह में वर्तमान में जुड़ी सदस्यों एवं उनके पतियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच हो, जिससे समूह में जुड़ने की पात्रता सिद्ध हो।

नूरबानो व जायेदा ने मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। पुष्टाहार उठान वितरण जांच पूर्ण होने तक अन्य समूह द्वारा अथवा सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा कराया जाए। नूरबानो ने कहा कि 10 दिन में न्यायहित में जांच पूर्ण की जाए अन्यथा दोनों महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ प्राण निकलने तक भूख हड़ताल प्राण जारी रखेंगी। धरने पर सामरा, मुनीशा, सरमीना, मुनीशा बेगम, शूफिया आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार